स्क्रब टाइफस से बचने के लिए घरों के आस-पास उगी घास को साफ करें

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आने वाले बरसात के मौसम में स्क्रब टाइफस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कोविड के साथ-साथ इसकी जानकारी भी आम जनता को होनी आवश्यक है ताकि इस बीमारी से समय रहते बचा जा सके।

 

उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस एक रिकेटसिया नामक जीवाणु से से फैलता है जो कि पिसुओं में पाया जाता है। संक्रमित पिसू व जंगली चूहें घरों के आस-पास उगी घास व खेतों में से घरों में आ जाते हैं और संक्रमित पिसू स्वस्थ आदमी को काटता है और स्क्रब टाइफस फैलाता है। इससे बचने के लिए उन्होंने बताया कि हमें घरों के आस -पास उगी घास पतवार को साफ कर देना चाहिए, घरों के अन्दर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए व पिसुओं को मारने के लिए घरों में किटनाशक का छिड़काव करना चाहिए, साथ में अपनी व अपने कपड़ों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 

खेतों में काम करते समय शरीर को पूरे ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए तथा पैरों को पूरे ढकने वाले जूते पहनने चाहिए।
उन्होंने वताया कि स्क्रब टाइफस वाले मरीज को 104 से 105 ड्रिग्री तक का बुखार होता है, जोड़ों में दर्द, गर्दन, बाजुओं के निचले भाग व कुल्हों में गिल्टियां होना इसके लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त नजदीक के स्वाथ्य केन्द्र जाकर डाॅक्टर को दिखाएं, अपनी मर्जी से दवा न खाएं।

उन्होंने सभी को सलाह दी कि बताए गए बचाव के तरीकों पर अमल करें और अपने-आप को स्क्रब टाइफस से बचाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...