अस्पताल ले जाते एंबुलेंस में गर्भवती महिला की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

पांवटा साहिब उपमंडल में 23 वर्षीय गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस में मौत हो गई। महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला धौलाकुआं में गुज्जर बस्ती का है। यहां पर एक 23 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल लाया जा रहा था।

महिला की मौत के बाद गर्भवती महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की पुलिस व अस्पताल प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। दोनों ही पक्ष गर्भवती महिला का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, लेकिन मामला संवेदनशील होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन उससे पहले अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ।

सिविल अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुधी गुप्ता ने बताया कि महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी माजरा राजेश पाल ने बताया कि महिला गर्भवती थी और 108 एंबुलेंस में ही सिविल अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...