सोलन : ठोडो मैदान में पूजा-अर्चना के साथ हुआ 19वें हिमाचल उत्सव का शुभारंभ

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

डायनामिक इंडिया युवा मंडल द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गैर सरकारी मेले 19वे हिमाचल उत्सव की विधिवत शुरुआत रविवार को पूजा अर्चना के साथ हुई।

पूजा के पश्चात जिला प्रशासन के सम्मानित अधिकारी आईएएस अधिकारी एडीसी अजय यादव और अधिकारी एसडीएम कविता ठाकुर ने भी युवा मंडल के सदस्यों को विधिवत शुरुआत की शुभकामनाएं दी।

पूजा के तुरंत बाद जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस का रेफरल ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ में विजेताओं के स्कूटी रिस्ट वॉच सहित कई पुरस्कार निकाले गए।

उत्सव के पहले दिन महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक अंकुश सूद ने बताया कि महिला कबड्डी मैच का उद्घाटन एसडीएम कविता ठाकुर ने किया।

मंगलवार तक तीन दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्सव में होना है। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह मौजूद होंगे, जबकि इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी पहली संध्या में हो रहा है।

मुकेश शर्मा और कीर्ति कौशल ने बताया कि हिमाचल उत्सव का उद्घाटन 1 अक्तूबर को सायं 6 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह मौजूद होंगे।

गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कसौली के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहेंगे। मशहूर गायक कुमार साहिल, डॉ मदन झाल्टा पहली संध्या के स्टार कलाकार होंगे। पहले दिन प्रसिद्ध कत्थक नर्तक दिनेश गुप्ता की प्रस्तुति भी होगी।

इंटर कॉलेज ग्रुप डांस कंपटीशन में पहले दिन सोलन व आस-पास के लगभग 8 कॉलेजों के बीच डांस प्रतियोगिता भी पहले दिन का आकर्षण होगी।

मुकेश और कीर्ती ने बताया कि 8 दिवसीय उत्सव में हिमाचल के लगभग 50 प्रोफेशनल गायकों सहित 150 के करीब पहाड़ी कलाकार भाग लेंगे, जबकि स्कूल कॉलेजों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 500 से ज्यादा नवोदित कलाकार भाग लेंगे।

सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा पहले तीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाऐंगे। उत्सव में आयोजित फूड फेस्टिवल में हिमाचल व्यंजनों जैसे सिडडु के खास स्टाल भी लगाए जा रहे हैं।

इस बार भी उत्सव में देश भर के ग्राम और कुटिर उद्योगों के लगभग 80 स्टाल मेले की शोभा बढ़ांऐगे। स्टाल्स में परंपरागत रूप से बनाए जाने वाले कई शानदार उत्पाद प्रदर्शित होंगे और ग्रामीण उद्योगों को बाजार प्रदान करेंगे।

बच्चों के लिए झूलों का इंतजाम भी मेले मे हैं और बहुत ही वाजिब शुल्क में झूलों का संचालन किया जाएगा। उत्सव के दौरान क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, रस्सा कशी जैसी प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी।

उत्सव के अंतिम चार दिनों में स्टार्स पैक्ड नाइटस होंगी और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री उत्सव की शोभा बढ़ाऐंगे। मेले के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यतिथी के तौर पर मौजूद होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...