सोलन के सलोगड़ा में खड़ी मिली शिमला से चोरी HRTC बस

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 जनवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरकारी बसें भी सुरक्षित नहीं रह गई है। रिहायशी घरों में चोरियों की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच शहर के मैहली इलाके में हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के चोरी होने का मामला सामने आया है।

चोर शुक्रवार रात एचआरटीसी बस (HP68 4243) को लेकर फरार हो गए, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

एचआरटीसी के लोकल यूनिट ढली की इस बस का रूट पुराने बस अड्डे से जलफ का है। एचआरटीसी प्रबंधन की शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बस को ट्रेस किया गया व सोलन के सलोगड़ा में खड़ी मिली है।  पुलिस इस बस को चुराने वाले शख्स को दबोचने में जुटी है।

शिमला शहर में इस तरह सरकारी बस के चोरी होने का यह अजीबोगरीब मामला पहली बार सामने आया है। हालांकि शहर में वाहन चोर गिरोह लंबे समय से सक्रिय है और वाहनों के चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...