सेना के उत्तरी कमान के सभी स्कूली बच्चों का ग्रीष्मकालीन एडवेंचर शिविर का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज डलहौजी कैंट के बैलून ग्राउंड में सेना के डलहौजी ब्रिगेड द्वारा सेना के उत्तरी कमान के सभी स्कूली बच्चों के ग्रीष्मकालीन एडवेंचर शिविर की शुरुआत हो गई।

इस शिविर में सेना के उत्तरी कमान के अलग-अलग स्कूलों के 11 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के लगभग 60 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।

इस शिविर का उद्घाटन सेना के डलहौजी ब्रिगेड की सेना फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की चेयर पर्सन वीणा सिंह ने किया।

वीणा सिंह ने बताया की डलहौजी ब्रिगेड द्वारा हर साल ऐसे ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाता है। परंतु कोविड-19 की वजह से 2 साल इसका आयोजन न कर सके।

वीणा सिंह ने बताया कि कई बच्चे इसमें हिस्सा लेने के लिए हवाई जहाज की यात्रा करके और फिर उसके बाद सड़क मार्ग द्वारा डलहौजी कैंट पहुंचे।

वीणा सिंह ने बताया की यह शिविर सेना के डलहौजी ब्रिगेड की देखरेख में 6 जून से 11 जून तक और 20 जून से 25 जून तक दो चरणों में चलाया जाएगा।

वीणा सिंह ने बताया कि इस शिविर में मनोरंजन, मौज-मस्ती, ज्ञान विज्ञान, व्यक्तित्व विकास, प्रकृति प्रेम, साहसिक कार्यों के प्रति अभिरुचि और सेना की मूलभूत जीवन शैली के लिहाज से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जो कि भविष्य में बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मददगार साबित होंगे।

इस शिविर में डलहौजी कैंट और पालमपुर डिवीजन के मिलिट्री ऑफिसर और उनके परिवारों ने भी हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...