गगल के पास जंगल में खोपड़ी, पशु चराने गए ग्रामीणों ने देखा कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रच्छियालु पंचायत के गांव कियोडिय़ां व गगल के साथ लगते जंगल में इनसानी खोपड़ी के दिखने से सनसनी फैल गई। कुछ ग्रामीण जंगल में पशु चराने गए थे, तो उन्हें जंगल मे एक इनसानी खोपड़ी दिखाई दी।

उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान संजू कुमारी को दी। इसके बाद प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना गगल में दी, लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, तो वहां से खोपड़ी गायब थी।

इस पर ग्रामीण भी हैरान है कि यह इनसानी खोपड़ी कहां और कैसे गायब हो गई। ग्रामीणों ने इस खोपड़ी के फोटो भी लिए थे।

उधर, पुलिस मौका पर गई थी, लेकिन वहां पर किसी प्रकार का कोई कंकाल नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान लिए।

उधर, पंचायत रच्छियालु के उपप्रधान ने कहा कि उनको भी खोपड़ी मिलने की सूचना मिली, लेकिन यह जांच का विषय है कि यह इनसानी खोपड़ी कहां और कैसे गायब हो गई।

वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि इस खोपड़ी के मिलने और इसके गायब हो जाने की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि डॉग स्क्वायड लाकर भी इस मामले की जांच की जाए, ताकि सच्चाई का पता चल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...