सूखे कुएं से मिला शव, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

थाना क्षेत्र नूरपुर के व्यापारिक कस्बे जसूर में रविवार को एक सूखे कुएं में शव मिला है। रविवार सुबह जब भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जसूर के सामने वाली मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं तो सूखे कुएं से दुर्गंध आ रही थी। जब दुकानदारों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। दुकानदारों ने इस बारे में नूरपुर पुलिस को सूचित किया।

नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे। कयास लगाए जा रहे है कि शव 7 से 8 दिन पुराना है। एनडीआरएफ की टीम ने कुएं से शव को बाहर निकाला।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को बरामद कर लिया है। वहीं, एसएचओ नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को टांडा भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...