दंपती ने बच्चे की बीमारी का हवाला देकर बेचे चोरी के गहने

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सिद्धबाड़ी से एक मकान से चार लाख रुपये के गहने चोरी करने वाले दंपती ने इनको बेचने के लिए अपने बच्चे की बीमार का हवाला दिया था। चंडीगढ़ में एक सुनार को गहने बेचे थे। यह खुलासा दंपती ने पुलिस पूछताछ में किया है।

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत सिद्धबाड़ी में एक घर से करीब चार लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में मामला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज था। पुलिस ने चोरी के आरोप में अजय कुमार निवासी जवाली व उसकी पत्नी रजनी सहित जवाली के ही रहने वाले अंकुश को गिरफ्तार किया था।

सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला, जिसमें चोरी के आरोप में इनकी संलिप्तता देखी गई। आरोपियों को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त पर चंडीगढ़ में एक सुनार की दुकान से गहनों को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर सोमवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...