सुजानपुर अस्पताल को मिली आधुनिक एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं में आया ऐतिहासिक बदलाव : कैप्टन रणजीत सिंह

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

सिविल अस्पताल सुजानपुर में बुधवार को आधुनिक रोगी वाहन (एडवांस एम्बुलेंस) का विधिवत शुभारंभ विधायक कैप्टन रणजीत सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज एवं शहरी निकाय के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

विधायक के अस्पताल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉ. राजकुमार ने कहा कि विधायक के नेतृत्व और प्रयासों से अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब अस्पताल में मात्र 3 नर्सें, 3 चिकित्सक और 3 क्लेरिकल कर्मचारी कार्यरत थे, जबकि आज नर्सों की संख्या बढ़कर 16, चिकित्सकों की संख्या 14 तथा अन्य स्टाफ की संख्या 6 हो चुकी है। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के निरंतर प्रयासों को दिया।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा ने कहा कि विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अस्पताल की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी संभव होते हैं जब क्षेत्र का जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर और कार्यशील हो।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष कृपा और सहयोग से सुजानपुर क्षेत्र को लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।

नशा निवारण बोर्ड के चेयरमैन नरेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर जिला विकास की नई राह पर अग्रसर हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित विकास परियोजनाओं को वर्तमान सरकार ने गति प्रदान की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस हमीरपुर बस अड्डे का शिलान्यास वर्षों पहले हुआ था, उस परियोजना को धरातल पर आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है।

नरेश ठाकुर ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन रणजीत सिंह की कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग है और उनके प्रयासों का परिणाम आज पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने सुजानपुर की जनता को ऐसे जनसेवक विधायक के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों को आधुनिक एम्बुलेंस मिलने पर बधाई दी तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विशेष धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके एक आग्रह पर इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस को सुजानपुर अस्पताल के लिए स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले तक सुजानपुर अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि काम करने की नीयत साफ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की कोई कमी नहीं रहने दी गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में आधुनिक लैब की स्थापना की गई है तथा पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है।

विधायक ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जब प्रदेश सरकार द्वारा नए डायलिसिस केंद्रों की सूची जारी की जाएगी तो सुजानपुर का नाम प्राथमिकता में होगा और यहां शीघ्र ही डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक एम्बुलेंस के शुभारंभ के साथ सुजानपुर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

अपने संबोधन के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने इससे पहले अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सक देखे हैं। इस पर उपस्थित जनता ने एक स्वर में ‘नहीं’ कहकर अस्पताल में हुए व्यापक बदलाव की पुष्टि की।

कार्यक्रम में नशा निवारण बोर्ड के चेयरमैन नरेश ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा, पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर, राजकुमार शरणम, सुरिंदर गुप्ता, पार्षद ज्योतिका, पार्षद नीलम, नव-निर्वाचित प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
-0-

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

हिमख़बर डेस्क  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को...

बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

चम्बा  - भूषण गुरुंग  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक...

कांगड़ा: 3 साल लिव-इन में रहे…फिर प्रेमी ने किया ब्लॉक, आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत...