सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी की राईसा का हिमाचल अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में चयन

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

सुंदरनगर की राईसा हिमाचल अंडर 15 क्रिकेट गर्ल्स टीम में चयनित हुई है अंडर 15 गर्ल टीम का बीसीसीआई पहली बार आयोजन कर रहा है। राईसा दिल्ली पब्लिक स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ती है।

हिमाचल की टीम अपना पहला मैच बंगलौर में 26 दिसम्बर को त्रिपुरा के साथ, दूसरा मैच 28 दिसम्बर उत्तराखंड के साथ, तीसरा मैच 30 दिसम्बर को तमिलनाडु के साथ, चौथा मैच 1 जनवरी को बंगाल के साथ, पांचवा मैच विद्रभा के साथ 3 जनवरी को होगा ।

राईसा हिमाचल टीम में ऑफ स्पिनर चुनी गई है। आजकल राईसा ऊना में हिमाचल अंडर 15 टीम के प्रशिक्षण कैम्प में है। राईसा के चयन पर सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है।

राईसा के हिमाचल अंडर15 टीम में चुने जाने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

राईसा क्रिकेट अकादमी सुंदरनगर में कोच रविकांत जम्वाल के पास प्रशिक्षण लेती है कोच रविकांत जम्वाल ने राईसा और उसके परिवार जन को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...