सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाएं फर्श पर बैठने को मजबूर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में गर्भवती महिलाओं को बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरन गर्भवती महिलाओं को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चार विधानसभा क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य हरियाणा व उत्तराखंड की गर्भवती महिलाएं अपना उपचार करवाने के लिए आती हंै।

महिला रोग विशेषज्ञ के पास गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए काफी भीड़ रहती है। लेकिन अस्पताल में महिलाओं के लिए सही ढंग से बैठने की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण मजबूरन गर्भवती महिलाओं को फर्श पर ही बैठना पड़ता है।

सतौन महिला मंडल की प्रधान इन्द्रा देवी, रेणु नेगी, शिवानी चौहान, सुनीता ठाकुर, सुमित्रा चौहान, कमला देवी व पूनम ठाकुर आदि ने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दूरदराज क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं अपना उपचार करवाने के लिए आती हैं। लेकिन अस्पताल में महिलाओं को पूर्ण रूप से बैठने के सुविधा नहीं है।

जिस कारण गर्भवती महिलाओं को फर्श पर बैठना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पहले भी अस्पताल प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं तथा मीडिया में भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं।

बावजूद इसके सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या कहते है अधिकारी

उधर, जिला चिकित्सा अधिकारी नाहन निसार अहमद ने बताया कि इस बारे में पांवटा साहिब अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे ताकि गर्भवती महिलाओं को तरीके से बैठने की व्यवस्था हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...