दो धड़ों में बंटी कांग्रेस, एक-दूसरे के कार्यक्रम में नहीं जा रहे सुक्‍खू और प्रतिभा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट के तहत अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दो धड़ाें में बंटी हुई है। प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में सुक्खू नहीं जा रहे हैं और सुक्खू के कार्यक्रमों में प्रतिभा सिंह नहीं जा रही हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते सरकार प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा धर्मशाला में युवाओं की गरजना रैली में 100000 युवा एकत्रित होने जा रहे हैं, जिससे युवाओं के जोश का पता चलेगा।

उन्होंने कहा हमीरपुर में दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक चलेगी तथा इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह व वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा पहले दिन कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें 14 सदस्य भाग लेंगे तथा दूसरी बैठक पदाधिकारियों की होगी, इसमें 60 के करीब पदाधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा भाजपा इस बैठक में गहन चिंतन करने जा रही है और भाजपा सरकार को फिर से विधानसभा चुनावों में रिपीट करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिली है और उसी तरह अब भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी मिशन रिपीट करेगी।

सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस की गुटबाजी बढ़ती जा रही है और वह भाजपा पर हर रोज अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा पिछले उपचुनाव में मिली हार को देखते हुए अब सतर्क हुई है तथा अब तेजी से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीतने वाले नेताओं के टिकट पर विचार करेगी। उन्होंने कहा प्रदेश भर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

ये रहे मोजुद

इस दौरान भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्‍वाल,  बलदेव शर्मा, कमलेश कुमारी, नरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...