सिविल अस्पताल डलहौजी को मिले स्त्री रोग – चर्म रोग विशेषज्ञ

--Advertisement--

सिविल अस्पताल डलहौजी में स्त्री रोग विशेषज्ञ-चर्म रोग विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार, मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

चम्बा – भूषण गुरुंग

सिविल अस्पताल डलहौजी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी जर्याल व चर्म रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका ठाकुर ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के ड्यूटी ज्वाइन करने से अब डलहौजी सहित भटियात तथा चंबा के विभिन्न इलाकों के लोगों को स्त्री रोगों के उपचार व प्रसव के लिए महंगे खर्च पर निजी क्लीनिकों का रूख नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही त्वचा के रोगों के इलाज की सुविधा भी अब डलहौजी में ही मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल से मांग उठाए जाने के बाद सरकार ने सिविल अस्पताल डलहौजी के लिए सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश दिए थे।

इनमें दो और विशेषज्ञों ने गुरुवार को डलहौजी में ज्वाइन किया। इससे पहले शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में डा. जीवक वी दिवाकरण और एनेसथिसिया विशेषज्ञ डा. मिली डोगरा भी अस्पताल में कार्यभार संभाल चुकी हैं।

सिविल अस्पताल प्रभारी डा. विपिन ठाकुर के बोल

उधर, सिविल अस्पताल के प्रभारी डा. विपिन ठाकुर ने दो और विशेषज्ञों के अस्पताल में ज्वाइन करने की पुष्टि की है। पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...