परिवार को अरबी के पत्तों की सब्जी खाना पड़ा महंगा, युवती की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के श्यामपुर में फूड प्वाइजनिंग के कारण 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि परिवार के 3 लोग गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी धनीराम के घर में अरबी के पत्तों की सब्जी बनाई हुई थी। जैसे ही परिवारों वालों ने सब्जी खाई तो उनकी तबीयत खराब हो गई।

पड़ोसियों ने सूचना मिलते ही धनीराम व उनकी पत्नी, बेटा तथा 22 वर्षीय बेटी नेहा को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के बोल

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि एक युवती की मौत की सूचना मिली है तथा 3 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। वे खतरे से बाहर हैं। घटना की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...