सिरमौर की दो बेटियों ने अल्प आयु में त्याग दिया संसार, नाहन से शिलाई तक शोक की लहर

--Advertisement--

Image

नाहन, 04 जनवरी – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर की दो बेटियों ने एक ही दिन अल्प आयु में संसार को त्याग दिया। मुख्यालय से लेकर शिलाई उपमंडल के नाया गांव तक शोक की लहर है।

सोशल मीडिया यूजर्स बेटियों के निधन पर स्तब्ध हैं। लगातार शोक प्रकट करने का सिलसिला चल रहा है।

नाहन की रहने वाली शिखा सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। हालांकि शिखा सिंह अंतिम समय तक भी एक फाइटर बनी रहे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

जुटाई गई जानकारी के मुताबिक शिखा अचानक है बीमार हुई थी, कुछ साल पहले तक एक निजी स्कूल में कंप्यूटर टीचर भी रही थी।

भावन शर्मा ने एक पोस्ट में लिखा कि वो चाची के आकस्मिक निधन पर स्तब्ध है,वो अक्सर उनके छोटो चाची बुलाया करते थे।

उधर कुदरत का इत्तेफाक देखिए, शिलाई उपमंडल के नाया गांव में पूर्व प्रधान नारदा शर्मा ने भी महल 40 साल की उम्र में मंगलवार को ही संसार त्याग दिया।

हालांकि वो स्वस्थ थी, लेकिन अचानक ही संसार को अलविदा कह दिया।

दिवंगत नारदा शर्मा के पति वेद प्रकाश शर्मा इस समय एसडीओ के पद पर सोलन में तैनात हैं। बेटियों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

नाया पंचायत के प्रधान खजान सिंह ने कहा कि समूचे क्षेत्र में पूर्व प्रधान नारदा शर्मा के निधन पर शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

प्रधान ने कहा कि दिवंगत नारदा शर्मा के पति पंचायतीराज विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...

शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती...