सात मील के समीप पहाड़ी से गिरा मलबा, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद

--Advertisement--

Image

मंडी, 05 अगस्त – 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के सात मील के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा गिरने का लाईव विडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंजर कितना डरावना था।

पहाड़ी से यह मलबा सुबह साढ़े 7 बजे गिरा। उसके बाद से ही नेशनल हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को वाया कटौला भेजना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ कुल्लू-मनाली से आ रहे छोटे वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा जा रहा है।

एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिसके चलते सड़क बहाली में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोपहर तक सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।

बता दें कि यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग का कार्य चला हुआ है, जिस कारण आए दिन पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...