मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

--Advertisement--

Image

मंडी, 5 अगस्त – नरेश कुमार 

मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक सेरी मंच पर मनाया जाएगा। इस मौके मुख्य अतिथि सुबह 11 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय रहते सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि 15 अगस्त को इंदिरा गार्डन में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत प्रातः 11 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

बाद में वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा, नगर निगम के सहायक आयुक्त कृष्ण कांत शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अमरनाथ राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...