सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वीरवार देर रात की ये दुर्घटना बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की जानकारी मिली है। टीम मौके पर पहुंच गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...