सलाणी नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जड़े हत्या के आरोप, हादसे व मर्डर के बीच अटकी पुलिस की थ्यौरी

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के कालाअंब थाना के अंतर्गत बोगरियो में हरियाणा के रहने वाले कबाड़ी का शव बरामद हुआ है। हादसा रविवार रात का है, जिसकी जानकारी पुलिस को सोमवार देर दोपहर मिली। परिजनों ने युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं।

शव लेने नाहन मैडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर नारेबाजी की। न्याय न मिलने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय पुत्र सिंघाराम निवासी सढौरा हरियाणा के तौर पर की गई है।

पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि मृतक चोरी करने के मकसद से नेचर पार्क के समीप निर्माणाधीन होटल में ताला तोड़कर दाखिल हुआ था। इससे पहले वो बाइक को अन्य जगह पर खड़ा कर आया था। मृतक द्वारा निर्माणाधीन भवन से टीन के पतरे का रोल चोरी किया गया था।

मां ने कहा कि बेटा चोरी कर ही नहीं सकता, बल्कि उसे साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है। मृतक युवक की मां का आरोप है कि गांव में अपने काम पर गए उनके बेटे की कुछ लोगों ने हत्या करने के बाद उसे ढांक में फैंक दिया। मृतक युवक की दो बेटियां हैं जबकि पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। युवक की मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रहा है।

शुरुआती जांच के मुताबिक जैसे ही वो चोरी के सामान को बाइक पर रखने लगा,अचानक रोल खुल गया। आवाज होने पर लोगों ने चोरी की आशंका की सूचना चौकीदार को दी। शोर सुनकर मृतक अजय सलाणी नदी की तरफ भागा। हड़बड़ाहट में बाइक स्किड होने पर वो खाई की तरफ गिर गया। सोमवार को लोगों ने नदी के किनारे पानी में अजय के शव को देखा।

मौके पर पहुंची कालाअंब पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शुरू में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी। मगर जांच में पाया गया कि अजय चोरी करने के उद्देश्य से बाइक पर आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत दर्ज किया गया है।

उधर, एसपी सिरमौर उमापति जम्वाल ने कहा कि थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की है। परिजन की लिखित शिकायत मिलने पर हत्या के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...