सरकार को छात्रों की जान से खेलने का कोई अधिकार नही, छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं ले सरकार

--Advertisement--

Image

युथ कांग्रेस व NSUI के छात्र बैठ ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल पर

धर्मशाला, राजीव जसवाल 

 

युथ कांग्रेस व NSUI द्वारा छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए दिए जा रहे सांकेतिक भूख हड़ताल के आज चौथे दिन धर्मशाला डीसी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बौठे छात्रों के समर्थन में पूर्व मंत्री जीएस बाली पहुंचे और उन्हें आश्वाशन दिया कि अगर सरकार छात्रों की मांगों को नही मानती है, तो इस आंदोलन को सड़को पर भी लाया जाएगा ।

 

छात्रों की जान के साथ सरकार को खिलवाड़ करने नही दिया जाएगा बाली ने इस दौरान कहा कि अभी तक प्रदेश में 50 प्रतिशत छात्रों को भी वैक्सिनेशन नही लगी है ऐसे में सरकार छात्रों की परीक्षाएं लेने की बात कर रही है जो छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।

 

अगर सरकार ने छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है तो सरकार ऑनलाइन परीक्षाएं भी ले सकती है , बाली ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है कोरोना में कितने लोगों की जान चली गई लेकिन आज तक सरकार ने उनके परिजनों की सुध नही ली।

 

बाली ने कहा कि कोरोना की वजह से लाखों लोग बेरोजगार हो गए और कई बेरोजगार होने की कगार पर है लेकिन सरकार ना तो बेरोजगारी पर कोई लगाम लगा पाई ना ही महंगाई पर आज आम जनता का जीवन कितना मुश्किल होगा जा रहा है पैट्रोल ,डीजल , दाल , सरसो का तेल से लेकर हर चीज महंगी होती जा रही है लेकिन सरकार का महंगाई पर कोई लगाम नही ना ही सरकार का अपने अधिकारियों पर कोई लगाम है, सरकार के सामने अधिकारी लड़ रहे है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नही ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...