सत्ता में आते ही 1 लाख सरकारी नौकरियां व OPS होगी बहाल

--Advertisement--

Image

सोलन, 14 अक्तूबर – रजनीश ठाकुर

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियों के रिक्त पद भरने व ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे कार्यकाल में 5 लाख सरकारी नौकरी देेने का लक्ष्य रखा जाएगा।

शुक्रवार को सोलन के ठोड़ो मैदान में आयोजित कांग्रेस की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो युवा अपने छोटा मोटा स्टार्टअप लगाना चाहते हैं, उसके लिए 684 करोड़ रुपए का एक बजट अनुदान देने के लिए रखा जाएगा। जिसमें जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रदेश में फ्रूट प्रोसेसिंग पार्क बनाया जाएगा। तीन राज्यों में ओपीएस लागू हो चुका है, हिमाचल में भी यह वायदा निभाया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कर्मचारियों, बागवानों व किसानों की न होकर उद्योगपतियों की सरकार है। यह किसानों व बागवानों के उत्पाद का मूल्य निर्धारित करती है। मगर कांग्रेस किसानों व बागवानों को उनकी फसलों का मूल्य निर्धारण करने की शक्ति उन्हें देगी।

उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर पीपीई किट घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला व प्रदेश विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाला करने का आरोप लगाया। कहा कि, प्रदेश सरकार के नुमाइंदों ने कोरोनाकाल में भी भ्रष्टाचार की तमाम सीमाओं को लांघा।

प्रियंका ने कहा कि हिमाचल मेरा घर है, मेरी दादी का सपना था कि हिमाचल के मशोबरा में उनका एक घर हो। जब हम छोटे थे तो वह कहा करती थी कि रिटायरमेंट के बाद मैं मशोबरा में रहूंगी। उनके शहीद होने पर उनकी इच्छानुसार उनकी अस्थियां भी हिमालय में बिखराई गई।

उन्हें हिमाचल के लोगों से बहुत प्यार था। 25 जनवरी 1971 को जब हिमाचल पूर्ण राज्य बना तो भारी बर्फबारी के बीच इंदिरा जी को सुनने के लिए जनता अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई थी। लोगों को इंदिरा से व इन्दिरा को हिमाचल से अथाह प्यार था।

उन्होंने वीरभद्र सिंह, डाॅ. वाईएस परमार द्वारा हिमाचल में किए गए विकास कार्यों को भी लोगों को याद करवाया। उन्होंने हिमाचल के जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल के युवा सेना में अपने अलग योगदान के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, भाजपा सरकार ने सैनिकों की भर्ती में अग्निवीर लाकर हिमाचल के युवाओं की देश रक्षा की भावनाओं को आहत किया है। प्रियंका का पूरा फोकस रोजगार व ओल्ड पेंशन पर रहा।

इससे पहले जनसभा को मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी संबोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...