विधानसभा उपाध्यक्ष ने खंड विकास कार्यालय कोटी का किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

चंबा/तीसा,14 अक्टूबर –
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने आज ग्राम पंचायत प्रधान प्रहानवी में खंड विकास कार्यालय कोटी का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि काफी लंबे समय से चल रही खंड विकास कार्यालय की मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस खंड विकास कार्यालय कोटी में चुराह विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है ।
इसमें तीसा विकासखंड के तहत 7 पंचायतें जबकि चंबा विकासखंड  से 16  ग्राम पंचायतों को कोटी विकासखंड में शामिल किया गया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में  अब दो विकास खंड कार्यालय कार्यशील रहेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी तीसा मनीष कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा विनोद कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...