सड़क पर बारिश में ही विछा दी गई तारकोल

--Advertisement--

हारचकियाँ – व्यूरो चीफ

लोक निर्माण विभाग द्वारा शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र के 32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर लपियाना में आज बिछाई गई तारकोल के लिए मौसम का ख्याल नहीं रखा गया। इसके चलते इसके ज्यादा दिन तक टिक पाने पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान तारकोल बिछाने का काम चलता रहा।

बारिश होने पर भी काम को नहीं रोका गया, पानी से भीगी हुई सड़क पर ही तारकोल बिछा कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। पानी और कम तापमान में तारकोल नहीं टिक पाती। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और ठेकेदार अपना काम निपटाने में जुटे हुए हैं।

जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा मीडिया को दी गई। जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो सड़क पर पानी मे ही तारकोल डाली जा रही थी मीडिया कर्मी ने तारकोल बिछाने के कार्य को बंद रखने को कहा है।

वहीं पंचायत प्रधान हारचकियाँ तिलक राज सहित स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तारकोल के लिए उचित तापमान की आवश्यकता होती है। मौसम खराब होने व बारिश होने के बावजूद भी तारकोल बिछाई गई।

उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद तारकोल बिछाने का काम किया जा रहा है। इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। बारिश में तारकोल बिछाने से यह ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। उन्होंने मांग उठाई है कि इस तारकोल को हटा कर सही मौसम में तारकोल डाली जा रही है।

सहायक अभियंता विपुल पुंज के बोल

उधर, लोेक निर्माण विभाग शाहपुर सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि अच्छे ढंग से तारकोल नहीं बिछाया गया है, तो संबंधित ठेकेदार से दोबारा तारकोल डलवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! 9 जिलों में बाढ़ का खतरा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

हिमखबर डेस्क हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भारी...

हिमाचल में खास आकर्षण बनी खरगोश की ऊन से बनी शॉल, कीमत ₹1 लाख; मफलर के दाम ने भी चौंकाया

हिमखबर डेस्क सांस्कृतिक राजधानी मंडी के सेरी मंच पर सजे...

एम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, 7 घंटे की सफल सर्जरी से लगभग कट चुका हाथ जोड़ा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स बिलासपुर...