मामा ने नाबालिग भांजी के साथ कर डाली हैवानियत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

--Advertisement--

मामा ने नाबालिग भांजी के साथ कर डाली हैवानियत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला के तहत भुंतर से सटे एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया। इस वारदात का शिकार होने के बाद लड़की गर्भवती हो गई। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार लड़की अपनी माता के साथ थाने में आई तथा पुलिस को बताया कि उन्हें बीते रोज पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। लड़की ने पेट में दर्द की बात कही जब उसका चैकअप करवाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके मामा ने उसे हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि इस बात का जिक्र किसी से न करना, ऐसा किया तो जान से मार दूंगा। इसके अलावा आरोपी ने लड़की को और भी कई तरीकों से धमकाया।

अब लड़की के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र नंदा निवासी शाढ़ाबाई के रूप में हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बारिश ने फिर जगाया ‘पागल पत्थर’, 2 नेशनल हाईवे बंद; यातायात प्रभावित

हिमखबर डेस्क मंडी जिला से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय...

8 बीघा में अवैध भांग की खेती का पर्दाफाश, 3 लाख से ज्यादा पौधे नष्ट

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा मुक्ति...

खरड़ में हिमाचल की 25 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

हिमखबर डेस्क पंजाब के खरड़ में हिमाचल की एक 25...