सड़क का डंगा ढहने से होटल पर गिरा मलबा, अंदर सो रहे तीन कर्मचारी आए चपेट में, एक की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

जिला सोलन के पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत बीती रात सेक्टर तीन में एक सड़क का डंगा ढहने से होटल में सो रहे तीन कर्मी उसकी चपेट में आ गए। इससे एक होटल कर्मी की मौत व दो घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि पैराडाइज होटल के पिछली तरफ सड़क का डंगा ढह गया व उसकी चपेट में होटल के तीन कर्मचारी आ गए। सूचना मिलने पर मौके लिए रवाना हुई पुलिस टीम ने तीनों कर्मचारियों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से इएसआई परवाणू लाया गया, जहां पर एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

दीवार गिरने की चपेट में आए तीन कर्मचारी रामलाल थापा कुक पुत्र ओम प्रकाश वर्तमान रिहायश गांव कामली परवाणू व अमर सिंह सफाई कर्मचारी पुत्र मुन्नू गांव नेदना, डाकखाना सिकंदर, जिला कानपुर, उत्‍तर प्रदेश इस हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा लालू पुत्र कालीचरण निवासी गांव व डाकघर जखीया, तहसील कलान, जिला शहजानपुर, उत्‍तर प्रदेश की इस हादसे में मौत हो गई है।

घायलों का इलाज इएसआई में ही चल रहा है। पुलिस के अनुसार चार मंजिला पैराडाइज होटल की छत पर होटल मालिक ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ढारा बनाया हुआ था। इसी ढारे में तीनों कर्मचारी साे रहे थे। होटल की पिछली तरफ पहाड़ी के ऊपर सेक्टर तीन परवाणू कॉलोनी बनी हुई है।

कॉलोनी के लिए जाने वाली सड़क की दीवार जो नगर परिषद द्वारा करीब दो साल पहले बनाई गई थी और बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण बीती रात ढह गई। इस दीवार में लगे पत्थर व मलबा करीब 25 फीट आगे पैराडाइज होटल की छत पर बने ढारा पर गिर गया, जिससे यह हादसा पेश आया। पुलिस द्वारा मृतक लालू के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...