चंबा के होनहार छात्र अंकित कपूर की कच्छियारी में सड़क दुर्घटना में मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

जिला चंबा के होली गांव का 20 वर्षीय छात्र अंकित कपूर की गगल में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 16 साल से चैतड़ू के बनवाला गांव में ही रहता था और अपनी शिक्षा भी यही ग्रहण कर रहा था। अंकित की मौत की खबर सुनकर कांशीराम स्कूल के प्रिंसिपल उपिंद्र गुलेरिया ने भी गहरा दुख जताया है।

उपिंद्र गुलेरिया ने बताया अंकित कपूर हर वर्ष अपने स्कूल में टॉपर आता था और उसने अपनी शिक्षा कांशी राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल मस्तपुर से की और अब धर्मशाला में बीए सेकंड ईयर की परीक्षा दे रहा था।

सोमवार सुबह अपने दोस्त सचिन उर्फ काकू के साथ सुबह 4:00 बजे अकैडमी ज्वाइन करने के लिए निकले थे कि कच्छयारी सड़क में एक मवेशी से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां अंकित कपूर की हालत को देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। अंकित कपूर की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया।

अंकित कुमार का शव उसके पैतृक गांव होली में ले जाया गया, जहां उसका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अंकित के पिता भी सरकारी स्कूल में अध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके दोनों बेटे अंकित कपूर व बड़ा बेटा पंकज कपूर धर्मशाला कॉलेज में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...