संगड़ाह में खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत…दो घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के बड़ग माइनिंग एरिया में एक टिप्पर (HP 71-4447) खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक टिप्पर चालक पत्थर लेकर भूतमढ़ी चूना खदान की ओर जा रहा था कि तभी कोलवा के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मृतक की पहचान रणजीत सिंह उर्फ ज्ञानी मिस्त्री के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्तियों में चालक संजीव कुमार और अर्जुन सिंह शामिल हैं। दोनों घायलों को नाहन के मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल के बोल 

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फ़िलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के गृह क्षेत्र में चूना खदानों से संबंधित हालात चिंताजनक हैं। यहां करीब 782 बीघा भूमि पर चल रही पांच चूना खदानों में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि डेढ़ दर्जन लोग वाहन हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...