शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल पहुंचे द ग्रेट खली, बोले युवा नशे से रहे दूर, करें स्पोर्ट्स का नशा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में शिमला के साथ लगते जुन्गा में चल रहे ‘फ्लाइंग फेस्टिवल’ में शुक्रवार को पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिमला में हो रहे फलाइंग फेस्टिवल पर ग्रेट खली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक हिमाचल प्रदेश की और आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि टूरिज्म के साथ इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा और सरकार को भी रेवेन्यू आएगा।

शिमला के जुन्गा में 4 दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल चला हुआ है। इस पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे ग्रेट खली ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं से अपील करते है कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा या युवा नशा करता है तो सिर्फ वो परेशान नहीं रहता बल्कि उसके साथ उसका परिवार, सगे-सबंधी व सोसायटी भी तबाह होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत और एजुकेशन का नशा करना चाहिए।

वहीं खली ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग अकादमी के लिए जगह देख रहे है। सेंटर जगह ढूंढ कर अकादमी शुरू करेंगे जहां पूरे हिमाचल व बाहर से भी खेलने में रुचि रखने वाले युवाओं को आसानी हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...