शैमरॉक रोजेस स्कूल शिमला में मनाया रक्षाबंधन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

शैमरॉक रोजेस स्कूल शिमला कच्चीघाटी में आज बुधवार को स्कूल में रक्षाबंधन बड़े धूम – धाम के साथ मनाया गया । स्कुल की प्रधानाचार्य प्रीति चट्टानी ने बच्चों को कहा कि रक्षाबंधन हिन्दुओ का महत्वपूर्ण पर्व है।

भारत के कई हिस्सों में इस पर्व को मनाया जाता है। भारत के अलावा विश्व भर में जहां भी घर में हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं इस पर्व को भाई बहनों के बीच मनाया जाता है।

इस त्यौहार का जहा आध्यात्मिक महत्व है वहीं साथ ही साथ इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। प्रीति चट्टानी ने कहा यह त्यौहार प्रति वर्ष मनाया जाता है। जिसे हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं जो कि ज्यादातर अंग्रेजी में अगस्त माह में आती है।

रक्षाबंधन भाई बहनों के बीच मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन बहन अपने भाइयों को रक्षा धागा बंधती है और भाई अपनी बहनो को जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते है। इस त्यौहार के दिन सभी भाई बइन एक साथ भगवान की पूजा आदि करके आशीर्वाद प्राप्त करते है।

वहीं शैमराक रोजेस स्कूल के बच्चो ने रक्षाबंधन बड़े धूम‌‌धाम के साथ मनाया और छोटे नन्हें बच्चों ने राखी बांध कर यह पर्व बनाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...