जिस युवती की मौत का संदेश मिलने पर की थी योगेश ने आत्महत्या वो पूरी तरह सुरक्षित, फिर?

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवान योगेश कुमार के आत्महत्या का मामला अब उलझता जा रहा है. जिस युवती की मौत की खबर पर योगेश ने भी मौत को गले लगा लिया था वो पूरी तरह से सुरक्षित है. इस बात की जानकारी खुद योगेश के बड़े भाई धीरज कुमार ने दी.

धीरज ने बताया कि जिस लड़की का नाम लिख कर योगेश ने आत्महत्या की वो पूरी तरह से सुरक्षित है. ऐसे में योगेश ने जो हाथ पर लिखा है उससे ये साफ पता चलता है कि उसे किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था.

धीरज का कहना है कि मामले की सही जांच के लिए अब सेना के अधिकारियों से सलाह लेने के बाद उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी.

गौरतलब है कि 22 वर्षीय सैनिक योगेश कुमार ने सोमवार देर रात को डयूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. इससे पहले योगेश ने अपने हाथ पर लिखा था- विनोद अक्षय मुझे माफ करना.

सिंपल (बदला हुआ नाम) तेरा बत्रा तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए में भी आ रहा हूं. आई लव यू सिंपल. योगेश की मौत की खबर के साथ ही पूरे परिवार में गम में डूब गया था. किसी को भी घर के लाडले के ऐसे जाने पर यकीन नहीं हो रहा है.

वहीं बुधवार को सैनिक योगेश कुमार का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुबह योगेश का शव उनके पैतृक गांव सुराहण पहुंचा.

शव के गांव में पहुंचते ही पूरा गांव चींख-पुकार से सहम उठा.इस दौरान हर आंख नम दिखी.सेना की तरफ से दो जवान शव के साथ आए थे, जिन्होंने अंतिम संस्कार में भाग लिया.

गौरतलब है कि योगेश का बड़ा भाई धीरज भी सेना में ही तैनात है. योगेश की मौत के बाद उसका पूरा परिवार बेसुध हालत में है और माता-पिता अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...