शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली उपलब्धि जुड़ गई है। चिंतपूर्णी के समीपवर्ती शिवपुरी गांव की होनहार बेटी अवनी ठाकुर ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

अवनी का चयन भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में सब-लैफ्टिनैंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। वह आगामी 13 जुलाई से भारतीय नौसेना अकादमी में अपनी ट्रेनिंग ज्वाइन करेंगी।

अवनी के अंदर देश सेवा का जज्बा बचपन से ही था। उनके पिता अजय कुमार वर्तमान में भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं। बचपन से ही अपने पिता को नौसेना की सफेद वर्दी में देश की सेवा करते देख अवनी ने भी इसी मार्ग पर चलने का सपना देखा था।

अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर आज उन्होंने इस सपने को हकीकत में बदल दिया है। अवनी की माता रितु ठाकुर एक कुशल गृहिणी हैं, जबकि उनका छोटा भाई एक यूनिवर्सिटी से बीटैक की पढ़ाई कर रहा है।

अवनी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद शानदार रही है। पिता के नौसेना में होने के चलते उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल विशाखापटनम, मुंबई और दिल्ली से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीटैक (इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री हासिल की।

खास बात यह है कि सेना में चयन होने से पहले अवनी वर्तमान में मुंबई में एक जापानी कंपनी के हैड ऑफिस में असिस्टैंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अवनी के परिवार में देश सेवा की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा रही है। उनके चाचा भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई मनन ठाकुर वर्तमान में भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अवनी ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी और माता-पिता को दिया है। उनके दादा स्वर्गीय बलदेव सिंह एक रिटायर्ड प्रिंसिपल थे। दादा ने हमेशा अवनी को जीवन में कुछ अलग और बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

बेटी की इस असाधारण उपलब्धि से शिवपुरी गांव और समूचे मुबारिकपुर क्षेत्र में जश्न और खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अवनी ने पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

धर्मशाला में पहली बार पहुंचेगी आईपीएल ट्रॉफी, विशेष मंच और लाइटिंग की होगी व्यवस्था

हिमखबर डेस्क आईपीएल के पहले प्लेऑफ धर्मशाला में होने वाला...