शिमला में मांगों को लेकर हल्ला बोलेंगे हजारों आऊटसोर्स कर्मचारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारी एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोलेंगे।

बजट सत्र के बीच शुक्रवार को प्रदेश भर के आऊटसोर्स कर्मचारी राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश आऊटसोर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार पर स्थायी पॉलिसी बनाने के लिए दबाव डालना है। लंबे समय से ये कर्मचारी अपने सुरक्षित भविष्य और सेवा नियमों के निर्धारण की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश के सभी जिलों से करीब 800 से 900 कर्मचारियों के शिमला पहुंचने की संभावना है। प्रदर्शनकारी सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच चौड़ा मैदान में एकत्रित होना शुरू होंगे।

चौड़ा मैदान में डा. भीमराव अम्बेदकर प्रतिमा के समीप मंच स्थापित किया जाएगा, जहां से यूनियन के नेता कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकता है।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

विधानसभा सत्र के चलते चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हजारों की संख्या में कर्मचारियों के जुटने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...