शाहपुर भाजपा मंडल की वैठक में त्रासदी से मृतक दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

शाहपुर भाजपा मंडल की वैठक अध्यक्ष प्रीतम चौधरी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी ब ज़िला परिषद काँगड़ा के अध्यक्ष रमेश बराड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत बोह में आई त्रासदी से मृतक दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सरवीन चौधरी ने कहा की शाहपुर क्षेत्र में बारिश से भारी नुक़सान हुआ है, ब प्रदेश सरकार पूरी तरह से इस आपदा में लोगों के साथ है ओर सभी प्रभावित लोगों की मदद कर रही है ।

प्रदेश सरकार लगातार सभी लोगों की भलाई का कार्य कर रही है। इस कोविड के समय में भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास में कोई कमी नही रखी है। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए रमेश बराड़ ने कहा की बूथ स्तर पर वैठकों का आयोजन किया जाए व प्रत्येक बैठक में मंडल से प्रभारी नियुक्त करके पन्ना प्रमुख की वैठकें सम्पन्न करवाएँ। इस बैठक की मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। वैठक का संचालन महासचिव अमरीश परमार ने किया ।

मंडल की बैठक में योगराज चढ़ा, किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मनजीत कुमार, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष प्रणब शर्मा, ओबी सी मोर्चा अध्यक्ष सुमन चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरजन सिंह, संतोष सनेही, अश्वनी चौधरी, किशोरी चौधरी, जीवन चौधरी, केवल कुमार बिट्टू, पंकज पटियाल, अरुण पटियाल, ओम प्रकाश, अशोक वसिसठ, रघुबीर ठाकु,र सुरेश ठाकुर, जनम चंद, निशा शर्मा, सीमा देवी, अरुणा कुमारी, कृपाल संधु, राकेश अबरोल, सतीश कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...