शाहपुर: नौशहरा गांव में मिला बागडू से लापता व्यक्ति का शव

--Advertisement--

12 अगस्त से लापता था मुख्तयार सिंह उर्फ मुन्ना, मौके पर पहुंचे उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानियां।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते बागडू पंचायत से लापता एक व्यक्ति का शव चंबी के रेहलू रोड पर नौशहरा गांव में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मुख्तयार सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र बलवंत सिंह निवासी बागडू 12 अगस्त को घर से लापता था। परिवारजनों ने मुख्तयार सिंह को हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल पाया।

परिवारजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को मुख्तयार सिंह का शव चंबी के रेहलू रोड पर नौशहरा गांव पड़ा मिला।

शव मिलने की खबर लगता ही उप मुख्य सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानियां भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एसपी को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा एएसपी को मौके पर भेजने के लिए कहा।

केवल सिंह पठानियां ने सीएमओ को भी फोन कर शव का जल्द पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने के लिए कहा। उन्होंने इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि शव मिलने जानकारी मिलने के बाद बस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...