बंदरों से खेतों की रखवाली करने गई मां और बेटी खड्ड में बही, दोनों की मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से सटे कुसुम्पट्टी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर खड्ड में बहने से मां और बेटी की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम को पेश आई है। बताया जा रहा है कि मां और बेटी खेतों की रखवाली के लिए गई थी।

जानकारी के अनुसार, कुसुम्पट्टी की दरबोग पंचायत के पराड़ी गांव में मां और बेटी हादसे का शिकार हो गई। बंदरों से खेतों की रखवाली करते समय खड्ड में बहने से लीलावती (40) और बेटी शीतल (10) का निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके की तरफ भागे और घर से 500 मीटर की दूरी पर ही दोनों के शवों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि मां बेटी घर लौट रही थी और फिर खड्ड के उफान में बह गई।

कुसुम्पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सुक्खू सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूरी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मां औऱ बेटी के असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।

हम इस कठिन समय में शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...