शाहपुर कांग्रेस ने एसडीम कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा बीरभद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ शुक्रवार, 5 अगस्त 2022, को एसडीम कार्यलय शाहपुर के प्रांगण में राष्ट्व्यापी विरोध प्रदर्शन किया केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर एसडीम शाहपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

पठानिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी बली भाँति जानते हैं आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है । प्री पैकेज्ड अनाज,आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतावकशक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढी है।

साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्यावशत रूप से आसमान छू रही है। गांवों में, शहरों में, संगवित क्षेत्र में, असंगवित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विराट रूप धारण कर लिया है। देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचाररक और अनौपचाररक क्षेत्र और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना, जिससे कई जोखम हैं, न केवल सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट कर दिया है,बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है।

जब से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हआ है कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह केंद्र सरकार की जनववरोधी नीतियों एवं रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। आज हिंदुस्तान के अंदर हिटलर जैसी तानाशाही की सरकार है, लोकतंत्र की हत्या व देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने इस देश में 70 साल में जो बनाया था भाजपा ने उसको 8 साल में खत्म करती है। आज हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। डबल इंजन की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। आज देश के अंदर और हिमाचल प्रदेश के अंदर बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जीएसटी भ्रष्टाचारी के मुद्दे को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है और देश की जनता का ध्यान इन मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
आज मोदी सरकार को राहुल गांधी परिवार का फोबिया हो चुका है।

जबकि बीजेपी जानती है की राहुल गांधी डरने वालों में से नहीं है। क्योंकि उनके साथ देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वह देश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है। हिंदुस्तान गांधी परिवार की कुर्बानियों को भुला नहीं सकता। जिस परिवार ने देश के लिए 2 प्रधानमंत्री खोए हो, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा दिया हो उसका त्याग किया हो, उन्हें ईडी क्या डराएगी। सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति है।

मोदी सरकार विपक्ष को कुचलना चाहती है। ईडी का डर दिखाना चाहती है। पठानिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति या नेता भाजपा में शामिल होता है वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धूल कर साफ हो जाता है और जो अन्य दलों में होता है भ्रष्टाचारी कहलाता है। अब देश की जनता डबल इंजन सरकार को समझ चुकी है देश के अंदर और बाहर भाजपा सरकार ने डर का माहौल पैदा किया हुआ है।

चाहे विधानसभा के अंदर हो या लोकसभा के अंदर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब चुनाव नजदीक आते हैं भारतीय जनता पार्टी जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने की वजह उन मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया जाता है। आखिर इस हिटलर सरकार के सामने कोई अपनी आवाज को बुलंद करना चाहे, या फिर अपने हितों की लड़ाई लड़ना चाहे, जहां कर्मचारी विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन देना चाहे तो उनके ऊपर एफआईआर डंडो की बरसात और वाटर कैनन के जरिए उनको खदेड़ा जाता है।

मैं देश की जनता से और हिमाचल की जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि आपके पास सबसे बड़ा हथियार है आपका अपना वोट | सही सरकार को चुनने का आपको हक है इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में आप इनके लुहाभने वायदों में ना आए और आप अपना मत कांग्रेस सरकार को करें क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के अंदर लोकतंत्र को जिंदा रखती है और हर वर्ग की सच्ची हितेषी है।

पठानिया ने स्थानीय विधायिका एव मंत्री पर शाहपुर की जनता को लुभाने के आरोप लगाया उनोहने कहा कि जो मंत्री या बिधायक पिछले पौने पांच सालों में कार्यलय नही खुलवा पाई अब चुनावों के नजदीक आते देख कर शाहपुर की जनता को विकास की घोषणाए करके ठगा जा रहा है।

जब कि ये कार्य कब पूरे होंगे।जो पिछले पौने पांच सालों में पूरे नही हुए।आज शाहपुर हल्के में जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए ही तरसना पड़ रहा है।बाकी भाजपा विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है।अब जनता भी झूठ सुन कर तंग हो चुकी है।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंदर ही लोकनिर्माण बिभाग की ठेकेदारों की करोड़ो रूपये की देनदारी देने को चुकी है। लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री खोखले विकास का ढिंढोरा पिट रहे है।आज इस सरकार से हर बर्ग की जनता दुखी हो चुकी हैं।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक् ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,कर्ण पिंटू परमार,पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सैनी,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,रीना पठानिया,सरोसी परमार,उर्मिला राणा,अनिता देवी,जानवी महाजन,सुनीता देवी, चन्द्र किरण कान्ता, परवीन कुमारी,हरचरण सिंह शिंदा,भानु पठानिया,अमित भरमौरी, राहुल,सुमित,कर्ण ,रोहित, अमर नाथ सिंह,बाल कृष्ण,मास्टर बंसी लाल,अनिल कुमार, पंचायत समिति सदस्य हितेश चौधरी,अक्षय कुमार, जागीर सिंह,विपुल पटाकू,आदि गणमान्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...