चंबा : पहाड़ी से हुए भूस्खलन की जद में आई 3 कारें, लकड़ी का पुल भी क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

Image

चंबा, 05 अगस्त – चम्बा – भूषण

जिला के सियूर-होली मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की जद में आने से बारात में शामिल तीन कारें और लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कारों में कोई भी सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मामला बीते शाम चार बजे के करीब का बताया जा रहा है। भरमौर प्रशासन को सूचना मिलने के बाद विभागीय लेबर मौके पर भेजी गई है। होली उपमंडल के सियूर से बारात बनून गांव के लिए वीरवार शाम को रवाना हुई।

शाम चार बजे सियूर पुल के पास पहुंचने पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को देख कर कार चालकों ने सवारों को बाहर उतारकर पुल पार करने के लिए गाड़ी आगे बढ़ाई। इतने में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। चालक सूझबूझ का परिचय देते हुए कारों को पुल से पार ले गए।

लेकिन पहाड़ी से गिरे पत्थरों से कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही लकड़ी का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। बहरहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बनून गांव के लिए बारात ने वाया भरमौर-खड़ामुख होते हुए कूच किया।

उपमंडल अधिकारी नागरिक असीम सूद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...