शाहपुर: काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र नमन भारद्वाज का बड़ा चयन, DFA कांगड़ा अंडर-13 फुटबॉल टीम में मिली जगह

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर स्थित काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल (CBSE Affiliation No. 630385, School Code 42384) के लिए यह गर्व और खुशी का बड़ा पल है, जहां स्कूल के छात्र नमन भारद्वाज का चयन DFA कांगड़ा अंडर-13 फुटबॉल टीम में हुआ है। नमन अब ऊना, हिमाचल प्रदेश में होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नमन भारद्वाज प्रसिद्ध हिमाचल लोक गायक इशांत भारद्वाज के पुत्र हैं, और उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल समुदाय को गर्व से भर दिया है। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का परिणाम मानी जा रही है।

स्कूल प्रशासन और DFA कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश चौहान ने जानकारी दी है कि चयनित टीम 8 मई 2026 को सुबह लगभग 9 बजे शाहपुर से ऊना के लिए रवाना होगी, जहां वे आगामी अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल लगातार छात्रों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। स्कूल में KI स्पोर्ट्स अकादमी के माध्यम से छात्रों को फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल HPCA के सब-सेंटर और VAK वॉलीबॉल अकादमी से भी जुड़ा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल रही हैं।

स्कूल प्रबंधन, चेयरमैन प्रकाश चंद, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने नमन भारद्वाज को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और स्कूल के खेल माहौल को और मजबूत करेगी।

स्कूल प्रशासन ने कहा कि काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल न केवल शिक्षा में बल्कि खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है, और नमन की यह सफलता उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...