शादी से लौट रहे लोगों की कार 200 फीट खाई में गिरी, घायल की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के रिवालसर में एक कार करीब 200 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। मृतक की शिनाख्‍त 55 वर्षीय भोपाल उर्फ भूप सिंह पुत्र तुलसी राम निवासी छंगेड पाथा डाकघर खखरियाना बल्ह के रूप में हुई है। शुक्रवार रात रात सिधयानी पाथा रिवालसर सड़क पर पाथा के पास एक नैनो कार एचपी 33 डी 6241 अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार भोपाल उर्फ भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र दलीप सिंह गांव बनाण डाकघर सिध्यानी बल्ह घायल हो गया। हादसे घायल हुए व्‍यक्ति को नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों व्यक्ति गांव में शादी समारोह से रात को लौट रहे थे।

घायल व्यक्ति के चिल्लाने पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने अंधेरे में ही दोनों को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया। प्रशासन की ओर से कानूनगो ने मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये व घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...