कुल्लू में भिड़ेंगे भारत और अफगान के बाक्सर,18 और 19 अक्टूबर को आयोजित होगी बाक्‍सिंग प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत और अफगानिस्तान के बाक्सर आपस में भिड़ते हुए दिखाई देंगे। हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के पांच बॉक्सर और हरियाणा दिल्ली और हिमाचल के बॉक्सर इस प्रतियोगिता में भिड़ते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचकारी साबित होगी।

उन्होंने बताया कि प्रो बाक्सिंग प्रतियोगिता कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सबसे ज्यादा गौरव की बात यह है कि इस प्रतियोगिता में अफगान के बॉक्सर के साथ कुल्लू जिला का बॉक्सर पूर्ण भी भिड़ता हुआ नजर आएगा अफगान के बॉक्सर ने कुल्लू के पूर्ण को बॉक्सिंग के लिए ललकारा है। उन्होंने बताया कि इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत और अफगानिस्तान के 16 बक्सर लड़ते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश प्रो बाक्सिंग के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष सुमित के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर, सुभाष ठाकुर, संजय ठाकुर व संजीव शर्मा, सह सचिव आयुष्मान ठाकुर, स्वरूप शर्मा, बिजेंद्र सिंह, रविंद्रपाल, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता शैलेंद्र मोहन, प्रचार प्रमुख घनश्याम शर्मा, मीडिया कॉर्डिनेटर जसपाल सिंह पाल, प्रवक्ता पृथ्वी ठाकुर को शामिल किया गया है। लिहाजा इस कार्यकारिणी ने पूर्व बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करना आरंभ कर दिया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...