शरारती तत्वों ने नहीं, लावारिस बैलों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

विकास खंड कार्यालय सुजानपुर की आधारशिला के गिरने की तफ्तीश पूरी कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिलान्यास पट्टिका शरारती तत्वों ने नहीं तोड़ी है बल्कि लावारिस बैलों की लड़ाई में टूटी है। पुलिस ने इस संबंध में लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं।

करीब चार माह पूर्व वार्ड नंबर पांच में मुख्य सड़क के साथ विकास खंड कार्यालय का शिलान्यास किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैलों की लड़ाई में शिलान्यास पट्टिका का ढांचा गिरा है।

10 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर सुजानपुर में पशुपालन एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यहां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में आए थे।

इस दौरान उन्होंने सुजानपुर में विकास खंड कार्यालय के भवन का शिलान्यास किया था। करीब एक सप्ताह पहले देखा गया कि शिलान्यास पट्टिका गिर गई है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग ने पुलिस थाना सुजानपुर में की थी।

पुलिस ने गहनता से छानबीन की और पाया कि लावारिस बैलों की लड़ाई में शिलान्यास पट्टिका गिर गई थी। इस शिलान्यास पट्टिका के गिरने के बाद सुजानपुर भाजपा ने स्थानीय विधायक और कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए। लेकिन पुलिस जांच में हकीकत कुछ और ही निकल कर सामने आई है।

अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेखराज ठाकुर और जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति करती आई है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। खैरी में गो अभ्यारण्य हैं, इसके बावजूद सड़कों पर लावारिस पशु घूम रहे हैं।

उधर, थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि छानबीन में पाया कि लावारिस बैलों की लड़ाई से पट्टिका का ढांचा गिरा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...