
मंडी – डॉली चौहान
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रात को नशे में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के मुख्यद्वार का शीशा तोड़ दिया। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में बाडी निवासी एक व्यक्ति देर रात को नशे की हालत में पहुंचा।
उसका बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है जबकि उसके पिता को भी आपातकालीन वार्ड में दाखिल किया गया था। देर रात को व्यक्ति किसी बात को लेकर पत्नी से बहस करने लगा और इस दौरान उसने अस्पताल का दरवाजे में लगा शीशा तोड़ दिया। वहां रखे सामान को भी फेंकने लगा।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन उसने नुकसान को ठीक करने की बात कही।
अस्पताल के एमएस डा. धर्मपाल ङ्क्षसह ने कहा कि रात को व्यक्ति ने नशे में हंगामा कर अस्पताल के दरवाजे को नुकसान पहुंचाया। जब उसे पकड़ा गया तो उसने इसे ठीक करने की बात कही।
