मौत को लगाया गले! जोश में ऐसे मिले 2 दोस्त कि पहाड़ी से गिरे; 1 की मौत, दूसरा IGMC रेफर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

काफी दिन बाद मुलाकात हुई. जोश में ऐसे गले मिले की पहाड़ी से गिर गए. यूं कहें कि मौत को ही गले लगा लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का है.

यहां पर दो युवकों ने जोश में एक दूसरे को इतने जोर से गले लगाया कि दोनों पहाड़ी से गिर गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर चौपाल की यह घटना है. चौपाल के पुलबाहल के पास दोनों युवक पहाड़ी से गिर गए. पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है.

पूरा हादसा जोश में एक-दूसरे से गले मिलते वक्त हुआ और सड़क किनारे से दोनों युवक 150 मीटर नीचे जा गिरे. घटना में चौरींधार निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई और जलौना का रहने वाला 28 वर्षीय युवा घायल हो गया.

दरअसल, पास ही एक मेला लगा हुआ था. मेले के लिए जाते वक्त ही दोनों युवक की मुलाकात हुई थी. हादसे के वक्त घायल युवक का चाचा भी साथ था.

बताया जा रहा है कि चाचा के मना करने के बावजूद दोनों झूम रहे थे. युवकों के नशे में होने की भी आशंका है. हालांकि, मेडिकल में ही नशे की पुष्टि होगी.

डीएसपी राज वर्मा ने घटना की पुष्टि है. पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा पता. डीएसपी ने कहा कि युवक नशे में थे या नहीं इसका जांच के बाद ही पता चलेगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...