वोट बनवाने को दो रुपए देकर करें आवेदन, 18 साल आयु पूरी कर चुके नौजवान बनवा लें वोट

--Advertisement--

चुनाव का शेड्यूल जारी होने तक मतदाता सूची में नाम शामिल करवा सकते हैं पात्र

हिमखबर डेस्क

अंतिम मतदाता सूची में यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं है, तो वह अभी भी अपना नाम शामिल करने को आवेदन कर सकते हैं। चुनाव का शेड्यूल जारी होने तक पात्र लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर दोहरी प्रति में दो रुपए का शुल्क अदा कर निर्वाचन का कार्यक्रम जारी होने तक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

इसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति का नाम नगर पंचायत/नगर परिषद/नगर निगम की मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो वह मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में निर्वाचन का कार्यक्रम जारी होने तक निर्धारित प्ररूप पर दोहरी प्रति में 50 रुपए का शुल्क अदा कर आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदाता सूचियां अपलोड कर दी गई हैं। मतदाता सूची में अपना नाम आयोग की वेबसाइट तथा वोटर सारथी ऐप के माध्यम से जांच कर सकते हंै।

पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश की 3577 ग्राम पंचायतों में से 3548 पंचायतों एवं 70 शहरी निकायों की मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं। प्रदेश की 29 पंचायतों की मतदाता सूची तैयार की जानी है, जो पहली दिसंबर तक तैयार कर ली जाएगी।

18 साल आयु पूरी कर चुके नौजवान बनवा लें वोट

जो व्यक्ति पहली अक्तूबर, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए योग्य हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम सम्मिलित नहीं, है तो वह अभी भी अपना नाम शामिल करने हेतु संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर दोहरी प्रति का शुल्क अदा कर निर्वाचन का कार्यक्रम जारी होने तक आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...