विधायक ठाकुर रामलाल ने आज एम्स के खिलाफ हल्ला बोला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक ठाकुर रामलाल ने आज एम्स के खिलाफ हल्ला बोला. प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने आज एम्स प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर रामलाल ने कहा कि एम्स के द्वारा जब से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं तब से प्रभावित जो लोग हैं उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही प्रभावित लोगों को रोजगार के साधन नहीं उपलब्ध करवाए जा रहे.

बल्कि बाहर के लोगों को रोजगार दिए जा रहे हैं कोई अगर कोई स्थानीय व्यक्ति अगर अपना ट्रैक्टर भी काम पर लगाना चाहता है तो उसे मना कर दिया जाता है. जबकि बड़े-बड़े प्रभावशाली व्यक्तियों की गाड़ियां काम पर लगाई जा रही हैं.

ठाकुर रामलाल ने कहा कि जिन प्रभावित लोगों के रास्ते बंद हो गए, पीने का पानी के भी नहीं मिल रहा और बरसात के कारण उनका काफी नुकसान हुआ है उन लोगों की एम्स प्रशासन के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही उन्होंने ग्रामीण लोगों के साथ मिलकर जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्यवाही करने की मांग की है. ठाकुर रामलाल ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया है और उन्होंने सबके साथ बैठक करके निर्णय लिया कि इसके बारे में जिलाधीश बिलासपुर को अवगत करवाया जाए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...