ओवरटेक कर रही सूमो ने मारी बाइक को टक्कर

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

सरकाघाट उप मंडल के अंतर्गत आने वाले तथा हार गांव के पास सुपर हाईवे पर सामने से आ रही टाटा सुमो ने ओवरटेक करते समय दूसरी तरफ से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद सूमो चालक मौके से फरार हो गया और यह पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हालांकि इस हादसे में बाइक सवार को ज्यादा चोटें नहीं आई और दुघर्टना के बाद बाइक सवार खुद ही खड़ा हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं दूसरी ओर उपमंडल सरकाघाट के पुलिस थाना को इस मामले की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी, बाद में खुद ही सूमो चालक जिसने बाइक सवार को टक्कर मारी थी ने खुद ही थाने आकर अपनी गलती मान ली और दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद कोई कानूनी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।

थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के चलते कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...