विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने दुर्घटना स्थल का किया दौरा

--Advertisement--

Image

स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर हलके के साथ लगते जिला चम्बा के हटली गाँव के औद्योगिक क्षेत्र में बेस्ट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में देर रात 23 दिसंबर को घटित आगजनी की घटना पर शाहपुर के नवनिर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि आगजनी की दुर्घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम, स्थानीय पंचायत प्रधान सहित घटना स्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना के बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को यथासंभव सहायता के निर्देश दिये हैं।

पठानिया ने कहा कि फैक्ट्री में आगजनी की घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गये हैं और प्रभावितों की सहायता एवं पुर्नवास के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिये गये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...