गहरी खाई में गिरा टेम्पो, 28 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 24 दिसंबर – डॉली चौहान

प्रदेश की सड़कों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है, लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में जिला के लिंडीधार क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें टेंपो के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत व एक जख्मी हुआ है।

जानकारी के अनुसार देर रात टेंपो (HP 30-9146) जाछ चरखड़ी रोड लिंडी धार में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक 28 वर्षीय युवक की मौत हुई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जिसका इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। वहीं मृतक की पहचान तिलक राज, पुत्र गोपी राम, गांव बगड़ो, डाकघर प्रेसी, जिला मंडी के रूप में हुई है।

शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...