लव मैरिज का अंतः ‘पत्नी ने तेल फेंका, सास ने लगाई आग’, ससुरालियों ने दामाद को जलाया, बरामद हुआ सुसाइड नोट

--Advertisement--

नवीन के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसके बेटे को जलाने का आरोप लगाया है। पिता के आरोपों पर ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। अब सुसाइड नोट मिलने के बाद नया मोड़ है।

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सैण बकारता गांव में दामाद की जलने से मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। एफएसएल जांच की टीम को मृतक के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने पत्नी के अलग रहने का जिक्र किया है।

मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। जबकि पति नवीन के जलने की घटना उसके ससुराल में हुई। नवीन के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसके बेटे को जलाने का आरोप लगाया है। पिता के आरोपों पर ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

अब सुसाइड नोट मिलने के बाद नया मोड़ है। हालांकि पुलिस इस सुसाइड नोट को भी जांच रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे कई खुलासे होंगे।

डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम के बोल

उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच हो रही है। सुसाइड नोट मिला है। इस पर भी जांच चल रही है।

ये था मामला

ससुराल गए दामाद की जलने से मौत हो गई थी। जिस पर युवक के पिता ने ससुरालियों पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है। सरकाघाट थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर धारा 302 के तहत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बडाल सरकाघाट के रूप में हुई। जिसे सिविल अस्पताल सरकाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। नवीन के शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था।

पिता का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय उसके बेटे नवीन कुमार ने इसे बताया कि इसकी पत्नी ने इसके ऊपर तेल फेंका है और सास ने आग लगाई। इसके ससुर और साले ने इसे आंगन में बाहर फेंक दिया। इस घटनाक्रम में मृतक नवीन की सास भी झुलसी है और उसका मेडिकल कालेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...