रिड़कमार कॉलेज में वूमेन सैल द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आज वूमेन सैल के तत्वावधान में एक सृजनात्मक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वूमेन सैल की संयोजक डॉ. आशा मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। आकर्षक डिज़ाइन और मनमोहक रंगों से सजी उनकी हथेलियाँ भारतीय परंपरा की झलक प्रस्तुत कर रही थीं।

प्रतियोगिता में पायल डोगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सिमरन और रक्षा को संयुक्त रूप से मिला, जबकि तृतीय स्थान लक्ष्मी और अनुराधा ने संयुक्त रूप से हासिल किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज पठानिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास व सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को बढ़ाने का कार्य करती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार, प्रो. हाकम चंद, श्री नरेश कुमार एवं श्री वेद भूषण उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

यह आयोजन छात्राओं के लिए न केवल कला प्रदर्शन का अवसर बना, बल्कि आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को भी प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...